सैकड़ा से अधिक वकीलों के हुलूम ने
जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
इटावा। आॅल इंडिया लाॅयर्स यूनियन शाखा जनपद इटावा के अध्यक्ष विद्याराम भारती एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार गौर पूर्व अध्यक्ष डी.बी.ए. के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक वकीलों के हुलूम ने दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद, दिल्ली सरकार मुर्दाबाद जैसे गगन भेदी नारे लगाते हुये जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंच कर माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
लाॅयर्स यूनियन इटावा के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार दीक्षित एवं रूपेन्द्र सिंह चैहान ने बताया कि ज्ञापन में आॅल इंडिया लाॅयर्स यूनियन इटावा के सभी सदस्य सोनम वांगचुक के साथ अपनी एक जुटता व्यक्त करते हुये शांतिपूर्ण विरोध के लोकतांत्रिक अधिकार का समर्थन करते हुये गत दिवस दिल्ली के प्रदर्शनकारियों पर किये गये लाठी चार्ज का विरोध किया तथा घायलों की आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार गौर ने कहा हमारी प्र मुख मांग है कि एक निष्पक्ष और जबावदेह शिक्षा प्रणाली, कथित परीक्षा अनियमितताओं की विश्वसनीय जांच हो जिम्मेदार लोगों की जबावदेही आंदोलन की मांग के अनुसार केंद्रीय शिक्षामंत्री का इस्तीफा हो संवैधानिक मूल्यों लोकतांत्रिक अधिकारों और कानून के शासन की रक्षा हो। ज्ञापन में लाठी चार्ज में हुये घायलों को 20-20 लाख रूपया आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से आॅल इंडिया लाॅयर्स यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह गौर उपाध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित, उपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार दुबे, पूर्व महामंत्री देवेंद्र पाल सिंह, महेश महोबिया, हरविलाश दोहरे सुष्माकर बाजपेयी, राजू यादव, जितेंद्र भदौरिया, नितिन राहुल भदौरिया, सुबोध कुमार, सौरभ आदि मौजूद रहे।




