etavauttar pradeshराजनीति

उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में भाजपा द्वारा

विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित

उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में भाजपा द्वारा विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित किए गए। इन बूथ सम्मेलनों में जनपद की तीनों विधानसभाओं के 1437 बूथ अध्यक्ष, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभाओं से 22,569 तथा पूरे प्रदेश 403 विधानसभाओं के लगभग 1 लाख 20 हजार से अधिक बूथ अध्यक्षो ने सहभागिता की ।

‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ को धरातल पर मजबूती से उतारने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में जनपद की तीनों विधानसभाओं में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सदर विधानसभा का बूथ सम्मेलन शांति वाटिका में, भर्थना विधानसभा का बूथ सम्मेलन भगवती गेस्ट हाउस में तथा जसवंतनगर विधानसभा का बूथ सम्मेलन यलो उत्सव गार्डन में संपन्न हुआ।

बूथ सम्मेलनों का शुभराम्भ भाजपा के प्रेरणा पुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित करके हुआ।

सदर विधानसभा के बूथ सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री व महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने कहा कि भाजपा संगठन का सबसे मजबूत सिपाही बूथ अध्यक्ष होता है। उसी के नेतृत्व में बूथ जीतकर हम मजबूत व स्थिर सरकार बनाते है। बूथ की मजबूत ईकाई से ही बूथ विजय संभव है। बूथ की मजबूती के के लिए बूथ के मतदाताओं तथा लाभार्थियों के साथ नियमित सम्पर्क तथा मोदी सरकार व योगी सरकार की नीतियों व योजनाओं के साथ संवाद आवश्यक है। बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की नियमित बैठक तथा कार्यों का वर्गीकरण प्रत्येक लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक है। सुरक्षा के वातावरण में देश व प्रदेश सफलता के नये आयाम स्थापित कर रहा है। सपा-बसपा-कांग्रेस व भाजपा की सरकार के बीच के इस अंतर पर भी प्रत्येक बूथ, मौहल्ले, गांव, चौपालों पर चर्चा करना है।

भर्थना विधानसभा के बूथ सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व पूर्व सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले 12 साल व प्रदेश सरकार के 9 साल के जन-कल्याणकारी कार्यों को नीचे जनता तक पहुँचाने का आग्रह बूथ अध्यक्षों से किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं का फायदा अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। भाजपा द्वारा समय समय पर बूथ सम्मेलन पार्टी संगठन को जमीनी स्तर (बूथ और पन्ना प्रमुख स्तर) पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को केंद्र/राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए आयोजित किए जाते हैं।

जसवंतनगर विधानसभा के बूथ सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष औरैया भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि संगठन की ओर से चलाए जा रहे मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को धरातल पर उतारना जरूरी है। बूथ समितियां एक्टिव हो, बूथ पर कार्य का विभाजन हो और सभी भाजपा कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के प्रचार-प्रसार में जुट जाएं।

सदर विधानसभा बूथ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस की सरकारों के समय प्रदेश में अपराधीकरण से भय का वातावरण था। आज भाजपा सरकार में कानून के राज से भयमुक्त वातावरण स्थापित हुआ है। बूथ पर निवास करने वाला मतदाता बूथ समिति कार्यकर्ताओं की मदद से पोलिंग स्टेशन तक पहुँचाकर सरकार चुनता है।

अपने समापन उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने आए हुए बूथ अध्यक्षो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी बूथ अध्यक्षो के दम पर भाजपा जनपद की तीनों विधानसभाओं में जीत का परिचम लहराकर प्रदेश में प्रचंड रूप से भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी।

सदर विधानसभा बूथ सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, भर्थना विधानसभा बूथ सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, तथा जसवंतनगर विधानसभा बूथ सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया।

बूथ सम्मेलन में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, डॉ सिद्धार्थ शंकर दोहरे, पूर्व प्रत्याशी जसवंतनगर, विवेक शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, गोपाल मोहन शर्मा, पर्वत सिंह यादव, जिला महामंत्री हरनाथ कुशवाह, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक यादव, जिला उपाध्यक्ष विरला शाक्य, अशोक चौबे, बासु चौधरी, यशवर्धन चौधरी, संजीव भदौरिया, जिला मंत्री सुरेश राजपूत, राजकमल यादव, आयुष राज, मधु तोमर, प्रीति दुबे, अभिषेक मिश्रा, संजू बाबू शाक्य, जितेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य, जिला आई टी प्रमुख शरद तिवारी , निवर्तमान जिला मंत्री रजत चौधरी, रामशरण गुप्ता, ब्रजेश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव, क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया, मुकेश यादव सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button