छात्रा को न्याय दिलाने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नारेबाजी
कांग्रेसियों ने डीएम को सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन
बिजनौर। जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने मेरठ की छात्रा ललिता गौतम के हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान पर दर्ज मुकदमे को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष हेनरिटा राजीव सिंह और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हुमायूं बेग एड. के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टेªट में प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद डीएम जसजीत कौर को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और दलित बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है। साथ ही शांतिपूर्ण धरने में शामिल मेरठ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमंत प्रधान पर गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज उठाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है, जो संविधान की भावना के विपरीत है। कांग्रेसियों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के कथित दमन पर रोक लगाने की मांग की।
प्रदर्शन में नज़ाकत अल्वी, अब्दुल समद आज़ाद, मौ. रफत, शरीक अली, जफर हसनैन, काज़ी आतिफ अली, शूरवीर सिंह, मीनू गोयल, अनिल त्यागी, यूसुफ अंसारी, समीर अहमद, कमरूननिसा आदि मौजूद रहे।



