Blog

एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी नगर निगम ने नहीं ली कोई सुध

व्यापारियों ने धरने को अनिश्चितकालीन करने का किया ऐलान

गाजियाबाद। करीब एक हफ्ते से चल रहे धरने को रामानुज दयाल मार्केट बी व सी ब्लॉक के व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन करने का ऐलान कर दिया। रामानुज दयाल मार्केट के बी व सी ब्लॉक के अध्यक्ष अजय कुमार गर्ग का कहना है कि एक हफ्ता बीतने के बाद भी नगर निगम ने उनकी समस्याओं पर कोई संज्ञान नहीं लिया और ना ही जनप्रतिनिधि ने उनसे कोई संपर्क किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम के खिलाफ व्यापारी एक जूता होकर रामानुज दयाल मार्केट से नगर निगम मुख्यालय तक मार्च भी निकालेंगे। लगभग एक हफ्ते से चल रहा है इस धरने सपा कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है। बुधवार को सपा नेता अभिषेक गर्ग और पार्षद बिल्लू यादव भी धरना स्थल पर पहुंचे। अभिषेक गर्ग ने व्यापारियों की समस्या को लेकर नगर निगम और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी धरनारथ व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जब तक यह लड़ाई अंजाम तक नहीं पहुंच जाती और व्यापारियों की समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक विपक्षी भी पीछे हटने वाला नहीं है। वहीं, पार्षद बिल्लू यादव ने कहा कि नगर निगम हटधर्मिता पर अड़ा है। सरकार को इस अस्पताल को खत्म करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापारी और गाजियाबाद की जनता उन्हें सबक सिखा देगी। बिल्लू यादव ने यह भी की कहा कि अगर मांगे न मानी गई तो व्यापारी रोड जाम करेंगे और अगर मुख्यमंत्री या कोई भी जनप्रतिनिधि गाजियाबाद आता है तो उनकी गाड़ी को काला झंडा दिखाने का काम भी व्यापारी करेंगे।

 

आखिर क्या है व्यापारियों का विरोध
धरनारत व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम बी और सी ब्लॉक की दुकानों को नगर निगम मैं किराए की श्रेणी में डाला हुआ है, वही डी ब्लॉक की दुकानों को संपत्ति करके दायरे में रखा गया है। व्यापारियों का कहना है कि दुकानों का किराया बढ़ा दिया गया है, जबकि इन दोनों ही ब्लॉक की अधिकतर दुकानों का प्रीमियम पहले ही जमा कराया जा चुका है। इसलिए उन्हें भी संपत्ति करके दायरे में लाया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा न करने के चलते भेदभाव की स्थिति बन रही है।

Related Articles

Back to top button