पीडीए (PDA) जनपंचायत के तहत सैन समाज बंधुओं से जन संवाद कार्यक्रम
पी डी ए जनपंचायत में सैन समाज का उमड़ा जनसैलाब; बसपा व भाजपा के दर्जनों प्रमुख नेताओं ने मुख्य अतिथि मा. विनोद सविता एवं वरिष्ठ नेता अभिषेक गर्ग की उपस्थिति में थामी समाजवादी पार्टी की सदस्यता
गाजियाबाद। हेरिटेज इन, गोविंदपुरम (गाजियाबाद) में 56 गाजियाबाद सदर विधानसभा के तत्वावधान में “पीडीए जनपंचायत के तहत सैन समाज के बंधुओं से जन संवाद कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैन समाज एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की नीतियों और आदरणीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए बसपा एवं भाजपा छोड़कर आए अनेक वरिष्ठ नेताओं व सैन समाज के गणमान्य बंधुओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अभिषेक गर्ग द्वारा मुख्य अतिथि जी का बाबा साहेब की प्रतिमा भेट कर विशाल फूल माला से स्वागत किया !
मुख्य अतिथि मा. विनोद सविता (प्रदेश सचिव, सपा उ.प्र.) ने अपने विचार रखे :-
> “समाजवादी पार्टी सदैव पिछड़े, शोषित, वंचित और सैन समाज के अधिकारों की लड़ाई अग्रिम पंक्ति में रहकर लड़ती आई है। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक व पीड़ित) ही देश और प्रदेश को सामाजिक न्याय और विकास की नई दिशा दे सकता है। सैन समाज का इतिहास स्वाभिमान और मेहनत का रहा है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सैन समाज के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों की पूरी सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा।”
कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक गर्ग (प्रदेश सचिव, सपा) ने कहा कि :
> “गाजियाबाद की 56 सदर विधानसभा का हर एक नागरिक बदलाव की ओर देख रहा है। आज जिस तरह से बसपा और भाजपा छोड़कर प्रमुख नेताओं एवं सैन समाज के बंधुओं ने समाजवादी पार्टी पर अपना भरोसा जताया है, उससे यह स्पष्ट है कि ‘मिशन 2027’ की नींव मजबूत हो चुकी है। सैन समाज का हर एक साथी हमारा परिवार है। हम कंधे से कंधा मिलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
>
पार्टी में शामिल हुए प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों की सूची:
मुख्य अतिथि मा. विनोद सविता जी , श्री फ़ैसल हुसैन (जिलाध्यक्ष) श्री वीरेंद्र यादव एड (महानगर अध्यक्ष ) ,श्री संतोष यादव जी (प्रमुख ), नितिन त्यागी जी , राजन कश्यप जी , श्रीमती राजदेवी जी , कृष्ण यादव जी ,सोदान गुर्जर ,एवं वरिष्ठ नेता अभिषेक गर्ग आदि ने निम्नलिखित नेताओं व समाजसेवियों को समाजवादी पार्टी का पटका/टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई:
* श्री चंद्रपाल जाटव जी — पूर्व जिला महासचिव एवं पूर्व जिला कार्यालय प्रभारी / सचिव (BSP)
* श्री राम अवतार सैन जी — पूर्व अध्यक्ष सैन समाज (बसपा छोड़कर सपा में शामिल)
* श्री बालक राम जी — पूर्व BSP जिला सचिव (सपा में शामिल)
* श्री ओमकार तंवर जी — भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, प्रताप विहार (सपा में शामिल)
* श्री सचिन जी — (BSP छोड़कर सपा में शामिल)
* नाजिम खान जी — (सपा में शामिल)
* विरेन्द्र कुमार सैन जी — सैन समाज (सपा में शामिल)
* रामकरन जी — सैन समाज (सपा में शामिल)
* श्री रामखिलाड़ी जी
कार्यक्रम मे जगदीश सैन (जिलाध्यक्ष मजदूर सभा) एवं सैन मुकेश ठाकुर (महानगर उपाध्यक्ष युवजन सभा, सपा) , सतीश सेन , मनन चौहान , वीरेंद्र सेन , दीपक सेन , प्रवेश सेन , अनुराग सेन , दिलीप उर्फ रवि श्रीवास्तव , अमित सेन , ओमकार तंवर आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे !




