Crimelakimpur khiriuttar pradesh

अवैध असलहा व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

तमंचा-कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

लखीमपुर-खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान में थाना मैगलगंज पुलिस ने अवैध असलहा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 23.07.2026 को समय करीब प्रातः 04:50 बजे क्षेत्राधिकारी मितौली के निर्देशन में मैगलगंज पुलिस टीम ने शिवराजपुर तिराहा अहिरी रोड, ग्राम शिवराजपुर के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर और 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।इस संबंध में थाना मैगलगंज पर मु0अ0सं0 303/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Back to top button