Crimelakimpur khiriuttar pradesh

कवच योजना: गौरीफन्टा पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई

8.58 ग्राम ब्राउन शुगर व स्कूटी के साथ 02 नेपाली नागरिक गिरफ्तार

एक बाल अपचारी भी शामिल, NDPS एक्ट में मुकदमा

लखीमपुर-खीरी।भारत-नेपाल बॉर्डर पर नशे की तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाई जा रही ‘कवच योजना’ के तहत गौरीफन्टा पुलिस और SSB को बड़ी सफलता मिली है।SSP डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर ASP पश्चिमी के निर्देशन, CO पलिया के पर्यवेक्षण में मंगलवार को गौरीफन्टा-चन्दनचौकी मार्ग पर डिगनिया बनकटी जंगल के पास संयुक्त चेकिंग की गई। इस दौरान स्कूटी सवार करन बहादुर गुरुंग और एक बाल अपचारी को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी में उनके पास से 8.58 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी रजिस्ट्रेशन नं. सु.प.प्र. 01 013 प 8975 को भी जब्त कर लिया गया।दोनों अभियुक्त नेपाली नागरिक हैं। थाना गौरीफन्टा पर मु0अ0सं0 19/2026 धारा 8/21/23 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button