यातायात पुलिस ने किए, 39 वाहनों के चालान, चार सीज
यातायात पुलिस ने चलाया प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान
बिजनौर, संवाददाता। यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 वाहनों के चालान किए, जबकि चार वाहनों को सीज कर दिया गया।
गुरुवार को यातायात पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 चालकों, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे आठ, पहचान छिपाने के उद्देश्य से फर्जी या दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने वाले 11 वाहनों केचालान किए। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न और हूटर का प्रयोग करने वाले सात वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज न मिलने और गंभीर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चार वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
—–
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए
श्रावण माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का विशेष अभियान चलाया। पुलिसकर्मी विभिन्न चौराहों और तिराहों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर टेप लगा रहे हैं, ताकि रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। यह अभियान पूरे श्रावण माह के दौरान जारी रहेगा।




