bareillyuttar pradesh
छात्र आंदोलन में शामिल होने पर गन्ना उत्पादक
महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर निष्कासित
बरेली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन में शामिल होने के बाद बरेली के बहेड़ी स्थित गन्ना उत्पादक महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहित भारद्वाज को सेवा से निष्कासित किए जाने का मामला सामने आया है।
डॉ. मोहित भारद्वाज ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि छात्र आंदोलन में भाग लेना उनका लोकतांत्रिक अधिकार था और इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने निष्कासन आदेश की समीक्षा कर उसे वापस लेने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
मामले के सामने आने के बाद शिक्षा जगत और सामाजिक संगठनों में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।




