bareilly

बरेली पहुंचने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का हुआ भव्य स्वागत

बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के बरेली आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता एवं मीरगंज विधानसभा से संभावित दावेदार मनोहर सिंह पटेल ने उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बदलाव की मजबूत लहर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का संदेश दिया। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम के दौरान सपा समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में जोरदार नारे लगाए और प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। पूरे आयोजन में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button