Ghaziabaduttar pradesh

जन्मदिवस पर शुभकामनाओं की बौछार

पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी ने जताया सभी का आभार

देश के विभिन्न राज्यों से सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से मिले हजारों शुभकामना संदेश, राजनीतिक व सामाजिक जगत के लोगों ने दीं बधाइयाँ

गाजियाबाद (आप अभीतक)। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि प्रशांत चौधरी के जन्मदिवस पर देश के विभिन्न राज्यों—उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित अनेक स्थानों से शुभकामनाओं का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ-साथ फोन कॉल के माध्यम से हजारों समर्थकों, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
जन्मदिवस पर मिले अपार स्नेह और सम्मान से अभिभूत प्रशांत चौधरी ने सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का विश्वास, प्रेम और अपनापन ही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि हर शुभकामना उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह स्नेह उन्हें समाज और क्षेत्र की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।
राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर विभिन्न दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों, मित्रों और समर्थकों द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश इस बात का प्रमाण हैं कि प्रशांत चौधरी ने अपने सहज व्यवहार, समन्वयकारी कार्यशैली और जनसरोकारों के प्रति समर्पण से समाज के हर वर्ग के बीच एक अलग पहचान बनाई है।
कहा जाता है कि लोगों के दिलों में स्थान बनाने के लिए स्वयं का दिल भी बड़ा होना चाहिए। पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी को जन्मदिवस पर मिले हजारों शुभकामना संदेश इस कहावत को चरितार्थ करते हैं। दूर-दराज़ से आए बधाई संदेशों ने यह भी साबित किया कि प्रेम, सम्मान और आत्मीयता ही किसी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत होती है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने संदेशों के माध्यम से उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके प्रति अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button