bareillyuttar pradesh

125 कैंट में PDA महापंचायत को मिला व्यापक जनसमर्थन

 पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने जताया आभार

बरेली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित PDA महापंचायत को मिले जनसमर्थन पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि यह महापंचायत केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनविश्वास और जनसंकल्प का प्रतीक है।
प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि महापंचायत में उमड़े अपार जनसमर्थन, स्नेह और विश्वास के लिए वह सभी लोगों के हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि जनता का यह उत्साह उन्हें जनसेवा, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ वह क्षेत्र के विकास तथा लोगों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
पूर्व सांसद ने अपने संदेश में अपनी पत्नी सु​प्रिया ऐरन के साथ भी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि PDA महापंचायत में जनता की भागीदारी इस बात का संकेत है कि लोग सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दों पर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button