GhaziabadMuradnagaruttar pradesh

सावन के पहले सोमवार पर अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल ने

शिवभक्तों को मुहैया करार्इं भोजन व स्वाथ्य समेत सभी जरूरी सुविधाएं

Muradnagar। सावन मास के चौथा दिन सुबह से रात तक भोलो के भगतो का लग रहा है ताता पुलिस प्रशासन एलर्ट बम बम भोले के जयकारो से गूंजा मुरादनगर, अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का संगठन के लोग पवित्र गंगाजल पैदल लेकर जाने वाले भोलो के भक्तों का स्वागत कर रहे है। सावन के पहले सोमवार को मुरादनगर पाइपलाइन रोड पर सुबह से ही पैदल कांवड़ लेकर जाने वाले कांवड़िए का भारी जनसैलाब देखने को मिला। डिडौली गांव में कावड़ियों की सेवा हेतु लगाए गए सेवा शिविर में ठहरे कांवड़िए घनश्याम, छोटेलाल, भीम यादव एवं तुलाराम ने बताया कि यह उनकी आठवीं कांवड़ यात्रा है। उन्होंने बताया कि वे 28 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर रवाना हुए थे। कावड़ियों ने बताया कि यात्रा के दौरान अधिक उमस के कारण कई बार बेचैनी और थकान महसूस हुई, जिसके चलते रास्ते में लगे स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा आवश्यक दवाइयाँ प्राप्त कीं। डिडौली गांव के सेवा शिविर में भोजन एवं विश्राम की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि रात्रि के समय पुलिस की नियमित गश्त होती रही, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रही। जो कांवड़िए पीछे छूट गए थे, उन्हें भी पुलिस की सहायता से सुरक्षित सेवा शिविर तक पहुंचाया गया। यात्रा के दौरान पाइप लाइन रोड पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल के स्वयंसेवक अखिल भारतीय परशुराम सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद कुमार मिश्रा, एडवोकेट पं विजय गौड़ पूर्व बार सचिव, पं राकेश शर्मा जिलाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय परशुराम सेवादल के नगर अध्यक्ष पं यश शर्मा, ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष पं सोमदत्त शर्मा, नगर महामंत्री पं यतिदेव शर्मा, इन्होंने बताया की हमारी पूरी टीम हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले भोले की सेवा मे लगी हुई है। इस अवसर पर अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. विनोद कुमार मिश्रा, ने बताया की हमारी टीम 1 अगस्त से 10 अगस्त तक पाइप लाइन रोड, फर्रुखनगर, टीला मोड़ सक्रियता के साथ हरिद्वार गंगोत्री यमुनोत्री ऋषिकेश से पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले भोलो की सेवा में हमारी टीम तत्पर है।

Related Articles

Back to top button