bareillyuttar pradeshराष्ट्रीय

सिद्धार्थ शिक्षा समिति द्वारा शिक्षक दिवस पर

पार्थ गौतम को मिला ‘शिक्षा गौरव सम्मान 2026

बरेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर सिद्धार्थ शिक्षा समिति की ओर से इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर पार्थ गौतम को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा शिक्षा गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।
समिति की अध्यक्ष शालिनी मिश्रा ने कहा कि समिति पिछले पांच वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को यह सम्मान प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्थ गौतम शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी कार्य कर रहे हैं।
सिद्धार्थ शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। यह सम्मान अन्य लोगों को भी शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
सुमित मिश्रा, महामंत्री एडवोकेट सुरेश कश्यप और मंत्री हिमांशु पांडेय ने पार्थ गौतम को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्थ गौतम ने सम्मान के लिए समिति का आभार जताते हुए कहा कि वह आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा ही उनके लिए सबसे बड़ा धर्म है।

Related Articles

Back to top button