bareillyCrimeuttar pradeshराष्ट्रीय

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र मामले में नोडल डॉक्टर और पटल बाबू हटाए

बरेली। फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए नोडल अधिकारी डॉ. राकेश और पटल बाबू सुनील को जिम्मेदारी से हटा दिया है। उनकी जगह डाटा एंट्री ऑपरेटर मुकेश को तैनात किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के अनुसार, सोमवार से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो जाएगी।
बता दें कि बरेली में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जाने के मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। दिल्ली पुलिस ने सीएमओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी कुलदीप सक्सेना को गिरफ्तार किया था। जांच में अब तक करीब आठ प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने की बात सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग और दिल्ली पुलिस पिछले छह वर्षों में जारी किए गए दिव्यांग प्रमाण पत्रों की जांच कर रहे हैं।
मामले में इससे पहले कुलदीप सक्सेना की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं और डॉ. एलके सक्सेना को मेडिकल बोर्ड से हटाया गया था। अब नोडल अधिकारी और पटल बाबू को हटाए जाने से विभागीय कार्रवाई का सिलसिला आगे बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button