Crimelakimpur khiriuttar pradeshराष्ट्रीय
लखीमपुर-खीरी: पलिया-भीरा रोड पर हादसा
स्कूटी सवार महिला की मौत
लखीमपुर-खीरी।पलिया-भीरा रोड पर नेशनल हाईवे-731 पर टाटा मोटर्स गैरेज के पास पुलिया के नजदीक सड़क हादसा हो गया।बताया जा रहा है कि बैटरी स्कूटी सवार एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पहचान और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई है।




