sitapuruttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

सीतापुर पुलिस के लिए हेल्थ पहल

सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर देगा 50% तक छूट

सीतापुर: सीतापुर पुलिस और पीएसी कर्मियों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक, सीतापुर के निर्देशन में सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर, सीतापुर के सहयोग से पुलिस परिवार को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी।

पुलिस कर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था में लगे रहते हैं, इसलिए उनके और उनके परिवार के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

क्या मिलेगी सुविधा:

– भारी छूट: CGHS दरों के लगभग समान पुलिस पैकेज रेट पर जांच और बेस रेट पर अधिकतम 50% तक की छूट।
– प्राथमिकता: पुलिस कर्मियों और उनके परिवार को जांच व रिपोर्ट में विशेष प्राथमिकता।
– एक ही जगह सब जांच: CT Scan, MRI, USG, ECG और सभी पैथोलॉजी जांच एक ही छत के नीचे।

इस पहल से पुलिसकर्मियों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे स्वस्थ रहकर बेहतर ड्यूटी कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button