bareillyuttar pradesh

रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे

सपा नेता सैफ वली खान, धरने पर बैठे छात्रों का किया समर्थन

बरेली। समाजवादी पार्टी के नेता सैफ वली खान ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और उनका समर्थन किया। विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में छात्र लगातार धरना दे रहे हैं।
सैफ वली खान ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप कर कोई मध्य मार्ग निकालना चाहिए, ताकि विश्वविद्यालय को बचाया जा सके और यहां अध्ययनरत छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो। उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश पर पुनर्विचार किया जाए।
गौरतलब है कि रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने विश्वविद्यालय की 40 में से 38 इमारतों को बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण का हवाला देते हुए ध्वस्त करने का आदेश दिया है। इस कार्रवाई के विरोध में छात्र आंदोलनरत हैं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी छात्रों से मिलकर अपना समर्थन जता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button