Ghaziabaduttar pradesh

यूपी सरकार की ओर से मोहन नगर में कांवड़ियों के लिए मेडिकल शिविर

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मोहन नगर चौराहा पर सरकार की ओर से सहायता एवं मेडिकल शिविर स्थापित किया गया है। शिविर में कांवड़ियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि शिविर में श्रद्धालुओं के लिए फर्स्ट-एड, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण तथा आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है।चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम लगातार तैनात रहकर जरूरतमंद श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ और लंबी पैदल यात्रा को देखते हुए यह शिविर श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। शिविर का उद्देश्य यात्रा के दौरान किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का त्वरित समाधान उपलब्ध कराकर श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Back to top button