Ghaziabaduttar pradesh

मेरठ रोड पर पार्षद शीतल चौधरी ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर

गाजियाबाद। वार्ड-9 की पार्षद शीतल चौधरी ने हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी मेरठ रोड पर भगवान शिव के भक्त कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं और पूरे श्रद्धाभाव के साथ उनकी सेवा की गई। इस अवसर पर पार्षद शीतल चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे। शिविर के दौरान कलुआ कश्यप, वरुण शर्मा, अनुज देयोल, शशिकांत मित्रा, रूप किशोर, चौधरी अनूप सिंह, अभिषेक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कांवड़ यात्रियों की सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाई और आयोजन की सराहना की।

Related Articles

Back to top button