दुर्गा/काली/सरस्वती पूजा व गणेश चतुर्थी हेतु महापौर ने दी पार्को की बुकिंग में 80% की छूट
महापौर ने शहर की दुर्गा/काली/सरस्वती पूजा व गणेश चतुर्थी के आयोजनो को राहत देने के लिए निकला रास्ता
नगर निगम के सहयोग से सुगमतापूर्वक होने ये धार्मिक कार्यक्रम: महापौर
गाजियाबाद: नगर निगम सीमान्तर्गत उद्यान विभाग के अन्तर्गत पार्को में प्रत्येक वर्ष दुर्गा/काली/सरस्वती पूजा व गणेश चतुर्थी का कार्यक्रम किया जाता है। यह एक धार्मिक आयोजन होने के कारण सभी आयोजकों द्वारा छूट प्रदान करने हेतु निवेदन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत धार्मिक आस्था को दृष्टिगत रखते हुए महापौर ने अधिकारियों के साथ वार्ता कर उक्त विषय पर विचार विमर्श किया और महापौर द्वारा पत्र जारी कर उक्त सभी दुर्गा/काली/सरस्वती पूजा व गणेश चतुर्थी के आयोजकों के लिए पूर्व में र्निधारित स्थानो पर पार्क आरक्षित करने हेतु मा० सदन की बैठक द्वारा निर्धारित दरों में 80% की छूट देते हुए केवल वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयोजन करने हेतू सभी नियम व शर्तों पर अनुमति प्रदान की करने के आदेश किये है जिससे कि आगामी दिनों में होने वाले दुर्गा/काली/सरस्वती व गणेश चतुर्थी के आयोजन को नगर निगम के सहयोग से धूम धाम से आयोजित किया जा सके।
महापौर द्वारा बताया गया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर यह पूजन का आयोजन किया जाता है जिसमें नगर निगम के स्थलों के शुल्क की पर्ची नगर निगम काटता है सभी समितियों के लोग लगातार उपरोक्त हेतु बुकिंग शुल्क में छूट की मांग कर रहे थे जिसको लेकर नगर आयुक्त, के साथ वार्ता कर 80% की छूट का निर्णय लिया गया है जिससे आवेदकों द्वारा अपने पूजन हेतु नगर निगम का सहयोग मिल सके और वह अपना आयोजन धूम धाम से कर सकें।



