यूनिवर्सल एकेडमी में अलंकरण समारोह आयोजित
छात्र परिषद ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
डीआईओएस ने विद्यार्थियों को नेतृत्व और अनुशासन का संदेश दिया
बिजनौर। यूनिवर्सल एकेडमी में शनिवार को नव शैक्षिक सत्र 2026-27 के छात्र परिषद गठन के लिए अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. निशांत यादव रहे। समारोह में विद्यालय प्रबंधक राकेश कर्णवाल, प्रबंध समिति सदस्य शुभम कर्णवाल, प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी, उपप्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दिया और खुशी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में एक्टिविटी इंचार्ज अभिलाष, अनीता चौधरी, समन्वयक कविता शर्मा, अजीत चौधरी, ओम, नितिन चौधरी, संगीत विभाग के संजय और नितिन, कंटेंट क्रिएटर शिक्षक सूरज, रिकूल तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
—–
नवनिर्वाचित छात्र परिषद को दिलाई शपथ
समारोह में छात्र परिषद के विभिन्न पदों पर चयनित विद्यार्थियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। उपप्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
—-;
नेतृत्व और जिम्मेदारी निभाने की दी सीख
मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सक्सेना ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। वहीं प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व और अनुशासन की भावना विकसित करना है।



