नूरपुर में सपा का संगठनात्मक अभियान
संगठनात्मक स्तर के पदाधिकारियों को वितरित किए गए परिचय-पत्र
बिजनौर संवाददाता। समाजवादी पार्टी के नूरपुर विधायक रामावतार सैनी ने शनिवार को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, बूथ समितियों के सदस्यों, सेक्टर प्रभारियों, सह-प्रभारियों और पर्यवेक्षकों को समाजवादी पार्टी के आधिकारिक परिचय-पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए गए। पार्टी नेताओं ने इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामावतार सैनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसकी पहचान व सम्मान सुनिश्चित करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परिचय-पत्र मिलने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और संगठन तथा कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और जवाबदेही भी मजबूत होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि यह पहल संगठन के इतिहास में प्रेरणादायक कदम है। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सम्मान और पहचान मिलने से उनमें नया उत्साह और आत्मविश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता के बीच भी यह संदेश जाएगा कि समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह सम्मान देती है। आने वाले समय में यह अभियान संगठन को और अधिक मजबूत करेगा।कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जताई। उनका कहना था कि परिचय-पत्र मिलने से उन्हें संगठन में अपनी भूमिका का सम्मान महसूस हुआ है और अब वे अधिक जिम्मेदारी के साथ पार्टी के लिए कार्य करेंगे।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नसीम अहमद, देवेंद्र यादव, रशीद अहमद, अबरार अहमद, दुष्यंत गुर्जर, एजाज प्रधान, रहीस प्रधान, रियासत पूर्व प्रधान, मुकर्रम, कमल यादव, प्रीतम सिंह यादव, धर्मपाल सिंह पाल, संजय सिंह पाल, शुजा उल, सईद अंसारी, तुषार शेखावत, गजेंद्र सिंह यादव, डॉ. सौरव सैनी, रामकुमार सैनी, गंगाराम सैनी, समरपाल सिंह सैनी, महावीर सिंह प्रजापति, नवासी सिंह सैनी, तेजस्वी यादव, योगेश यादव, अशोक यादव प्रधान, अंश यादव, सूरज सैनी, कौशलेन्द्र यादव, आजम फारूकी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे



