Ghaziabaduttar pradesh

मोरटा (गाजियाबाद) में राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के चेयरमैन श्री के.सी. त्यागी जी का भव्य स्वागत

बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की रालोद की सदस्यता

 

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं संसदीय बोर्ड के चेयरमैन बनाए जाने के उपरांत आज मोरटा गांव आगमन पर पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के चेयरमैन आदरणीय श्री के.सी. त्यागी जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय श्री हरिदत्त त्यागी जी ने की, जबकि संचालन चौधरी अरुण भुल्लन व अक्षय त्यागी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कैसी त्यागी ने बताया चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह बेहद ईमानदार व्यक्ति थे और उन्हीं की राह पर उनके पोते जयंत चौधरी चल रहे हैं । के सी त्यागी ने बताया जयंत चौधरी पढ़े लिखे शिक्षित और युवा है दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति हैं । जयंत चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ने का काम कर रहे है ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री के.सी. त्यागी जी के लंबे सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, राजनीतिक अनुभव तथा राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें संसदीय बोर्ड का चेयरमैन बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोकदल संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों की आवाज़ को और मजबूती मिलेगी।

– राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के चेयरमैन बनने के बाद मोरटा गांव पहुंचने पर श्री के.सी. त्यागी जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

– कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं रालोद कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
– वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता एवं किसान हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
– बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया।
– नवसदस्यों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत कर उन्हें संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।

इन प्रमुख नेताओं एवं पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति रही

जिलाध्यक्ष श्री रामपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ एवं चेयरमैन श्री अमरजीत सिंह बिड्डी, श्री अजयपाल प्रमुख, श्री अजयवीर एडवोकेट, चौधरी अरुण भुल्लन, श्री योगेंद्र पतला, श्री आलोक, चौधरी अरुण शर्मा, श्री सतीश राठी, श्री विनय फफराना, श्री सुशील कुमार, श्री उदेश चौधरी, श्री मनोज चौधरी, श्री नवीन चौधरी, श्री गोपीचंद, श्री जोगेंद्र चौधरी, श्री आनंद चौधरी, श्री इंद्रपाल डायरेक्टर, श्री नीरज सहरावत, श्री तोहिद आलम, श्री रहीश कुरैशी, श्री मोहम्मद जुनैद, श्री कौमित चौधरी, श्री राहुल चौधरी, श्री दीपक, श्री अनिल कुमार पिंटू, श्री राजीव कुमार, श्री राजवीर सिंह, श्री विनोद कुमार, श्री अमित कुमार, श्री अंकुर तेवतिया, श्री दीपांशु, श्री राजकुमार त्यागी, श्री अशोक त्यागी, श्री महेश त्यागी, श्री राजेश पहलवान, श्री महिपाल गुर्जर, श्री सुभाष त्यागी, श्री शैलेंद्र त्यागी, श्री टीटू, श्री अक्षय त्यागी, श्री बिट्टू त्यागी, श्री अमित त्यागी, श्री बबलू त्यागी, श्री राहुल त्यागी, श्री दीपक त्यागी, श्री राजवीर त्यागी, श्री सतवीर त्यागी, श्री सुनील त्यागी, रामकुमार पवार , मुनेंद्र बिल्ला ,दीपक चौधरी ,नरेंद्र जाटव , राम कुमार त्यागी , महेश त्यागी,सुभाष नेता जी, सोमनाथ त्यागी, हरि शरण मास्टर जी ,महिपाल गुर्जर, जगदीश पंडित , प्रीतम गुर्जर, राम अवतार त्यागी ,सुनील त्यागी ,अमित त्यागी,अंकुर त्यागी, संजय त्यागी,बबलू त्यागी ,महेंद्र त्यागी ,नरेश त्यागी, शांतनु त्यागी, मिहिर त्यागी ,इमरान इलाही ,रोबिन त्यागी ,विजेंद्र गुर्जर ,कृपाल सिंह ,सतीश शर्मा ,अमरदीप त्यागी ,पिंटू त्यागी ,टीटू त्यागी, संजय त्यागी, अमरीश त्यागी, अभिषेक त्यागी, अभिलाष त्यागी, मनोज त्यागी,राकेश त्यागी, सुरेश त्यागी ,अरुण त्यागी, अजय त्यागी, डॉक्टर प्रमोद त्यागी ,हरिओम त्यागी, आशाराम त्यागी, कुलदीप त्यागी, प्रेमचंद त्यागी ,अनिल त्यागी, ओमप्रकाश त्यागी,जिले जाटव ,आशीष रोहतास, दिलशाद, मुन्ना,मांगू त्यागी सुमन चौधरी ,पिंकी चौधरी, जयवीर नेहरा, हाजी तोफिर , रईस कुरैशी ,कृष्ण चैंपियन विनोद चौधरी ,जगराज बालियान ,मोहम्मद जुनैद ,मनोज त्यागी, वीरेंद्र चौधरी दुहाई , संजू त्यागी, श्री कुलदीप त्यागी, शाहपुर के प्रधान श्री शमी, श्री बिट्टू त्यागी, श्री सतगुरु त्यागी, श्री अशोक त्यागी (शाहपुर), श्री पुष्पेंद्र चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख साथी

कार्यक्रम के दौरान अनेक प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। प्रमुख रूप से—

– श्री मंजीत चौहान जी
– श्री अजय वालिया जी
– श्री अनिल शर्मा जी
– श्री दिलीप कुमार रक्षित जी
– श्री डी.के. त्यागी जी
– श्री प्रशांत त्यागी जी
– श्री गजराज जी
– श्री मुरारी लाल शर्मा जी
– श्री धनंजय श्रीवास्तव जी
– श्री मितेश मल्होत्रा जी
– श्री ओम प्रकाश झा जी

सहित अनेक सम्मानित साथियों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवसदस्यों का राष्ट्रीय लोकदल परिवार में हार्दिक स्वागत किया गया तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Back to top button