bijnoruttar pradesh

आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को शामिल करने की उठी मांग

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर पारित हुए प्रस्ताव

बिजनौर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद शाखा बिजनौर की मासिक बैठक बुधवार को पुराना महिला चिकित्सालय, सिविल लाइन स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओमवीर सिंह मलिक ने तथा संचालन जिला मंत्री योगेश्वर ने किया। बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार से कई मांगें उठाई गईं।

बैठक में वक्ताओं ने आशंका जताई कि वित्त विधेयक-2025 में पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के दायरे से बाहर रखने की संभावना है। संगठन ने मांग की कि तिथि के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त कर पुराने पेंशनरों को भी आठवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए।

संरक्षक एस.के. मिश्रा ने भारत सरकार के 29 अगस्त 2008 के राजपत्र में प्रकाशित निर्णय के अनुसार कर्मचारियों, पेंशनरों और शिक्षकों के लिए अलग उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) लागू करने तथा पेंशन के राशिकरण की कटौती 10 वर्ष बाद समाप्त करने की मांग की।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक देशराज सिंह ने 65 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर पेंशन में पांच प्रतिशत की वृद्धि तथा पेंशन को आयकर से मुक्त रखने की मांग उठाई। जिला मंत्री योगेश्वर ने कोरोना काल के 18 माह के महंगाई राहत (डीआर) के बकाया का भुगतान करने और वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराए में 50 प्रतिशत की छूट बहाल करने की मांग रखी।

हरवीर सिंह ने कहा कि यदि केंद्र सरकार प्रदेश के पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग में शामिल नहीं करती है तो पेंशनर्स आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

बैठक में प्रीतम सिंह, बलबीर सिंह, महेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह मलिक, धर्मपाल सिंह, विजेंद्र सिंह राठी, राजवीर सिंह, शमशेर सिंह राठी, एस.यू. अंसारी, यशपाल सिंह, रियाज अहमद, बलजीत सिंह, बाबूराम मेहरा, नरपाल मलिक सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर रोहतास सिंह, जयपाल सिंह, अमन सिंह, बृजेश सिंह, कल्याण सिंह, वीरेंद्रपाल सिंह, टीकम सिंह, लीलापत, गजराज सिंह, ओमपाल सिंह, बुद्ध प्रकाश शर्मा, आशुतोष शर्मा, कुलबीर सिंह, सुवेद्र सिंह, लेखराज सिंह, राजकुमार अग्रवाल, महबूब अहमद, लियाकत हुसैन, रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। बैठक के अंत में अध्यक्ष ओमवीर सिंह मलिक ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button