करीब आठ माह से लंबित पड़े जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों को जारी कराये जाने की मांग
धामपुर: नगरपालिका परिशद नहटौर के सभासदों ने करीब आठ माह से लंबित पड़े जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों को जारी कराये जाने की मांग की है। एक दर्जन सभासदो ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द ही समस्या का निराकरण किये जाने मांग उठाई।
सोमवार को नगर पालिका
एसडीएम कार्यालय नहटौर के सभासद रियासत उर्फ़ बोन्टिस के नेतृत्व में एकत्र होकर नारेबाज़ी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि करीब आठ माह से लंबित पड़े जन्म व मृत्यु प्रमाण कई मह बीतने के बाद भी जारी नही किये जा रहे है। जन्म प्रमाण पत्र ना बनने के कारण नगर के आम लोगों को स्कूल में अपने बच्चों के एडमिशन नही करा पा रहे है। इतना ही नही मृत्यु प्रमाण पत्र भी किन कारणों से अटके है, यह भी कोई नही बता रहा है। उन्होंने अतिशीघ्र ही जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराए जाने की मांग एसडीएम से की है। इस मोके पर शाहीद अन्सारी, अनीस अहमद, रामओतार सैनी, अनीसा खातून, रियासत अंसारी,इज़फाक अहमद, नजमूल हसन, शब्बू आदि सभासद शामिल रहे। उधर एसडीएम नितिन कुमार का कहना है कि सरकार द्वारा बनाये गये कानून के तहत ही जो नये आदेश जारी होंगे उसके मुताबिक जन्म प्रमाण पत्र जारी किये जाएंगे।




