दधिकांदो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा का
आजाद समाज पार्टी ने किया स्वागत
बरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली गई दधिकांदो शोभायात्रा का आजाद समाज पार्टी व बरेली अमन कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशी एवं विधानसभा प्रभारी अच्छन अंसारी एडवोकेट के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम और शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
अच्छन अंसारी एडवोकेट ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और दधिकांदो शोभायात्रा हमारी साझा गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल है। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर हमें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि बरेली की पहचान हमेशा से अमन, सौहार्द और आपसी प्रेम से रही है। सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। आजाद समाज पार्टी हमेशा शांति, सद्भाव और सभी वर्गों के सम्मान के लिए काम करती रहेगी।
शोभायात्रा के स्वागत कार्यक्रम में योगी विनोद नाथ, मुशाहिद खान, पाकीजा खान, नाजिया खान, सादिया गौस, खुशनुमा खान, मनोज भारती, अंकुर गौतम, मनोज गौतम, डॉ. हाशिम अंसारी, अजहर अंसारी एडवोकेट और आसिफ अंसारी एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया गया।




