lakimpur khiriuttar pradesh

जुम्मेरात कस्बा खीरी शाही किले पर हजरत हासिम रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पर उमड़ी भीड़

ज़ायरीनों ने की मन्नतें, अमन-चैन की मांगी दुआ

लखीमपुर-खीरी। जुम्मेरात कस्बा खीरी स्थित ऐतिहासिक शाही किले परिसर में हजरत हासिम रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पर ज़ायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। शाम होते ही दूर-दराज के इलाकों से लोग दरगाह पर पहुंचे। ज़ायरीनों ने मज़ार पर चादर और फूल चढ़ाए। हरे कपड़े और झालरों से सजी दरगाह पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने फातेहा पढ़कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।स्थानीय मान्यता है कि जुम्मे की रात दरगाह पर की गई इबादत खासतौर पर कबूल होती है। इसी आस्था के चलते हर जुम्मे को यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जाती है।

Related Articles

Back to top button