aasthabijnoruttar pradeshराष्ट्रीय

पुलिस लाइन में बच्चों ने सजाईं कृष्ण की मनमोहक झांकियां

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

जिला जज, डीएम व एसपी ने नन्हे मुन्नो को बांटे पुरस्कार

बिजनौर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बिजनौर पुलिस लाइन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार सप्तम, डीएम जसमीत कौर और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शुक्रवार की देर रात पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव और उनकी बाल लीलाओं को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। मनमोहक झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।
अधिकारियों में पुलिस कर्मियों के परिजनों ने बच्चों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और झांकियों की सराहना की। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार सप्तम, डीएम जसमीत कौर और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहना वे राधा बने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर एएसपी सिटी डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह एएसपी देहात प्रकाश कुमार एएसपी यातायात गौतम राय, सीओ सिटी अभय कुमार पांडे सहित पुलिस अधिकारी व परिजन मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में देर तक भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी दिया।

Related Articles

Back to top button