bareillyuttar pradesh

जनसुनवाई में बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पाण्डेय ने

सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की उपाध्यक्ष सौम्या पाण्डेय ने जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं तथा उनके त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बीडीए कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव प्रस्तुत किए। उपाध्यक्ष सौम्या पाण्डेय ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए शिकायतों का प्रभावी समाधान करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
बीडीए की उपाध्यक्ष सौम्या पाण्डेय ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर सुशासन और जनहित की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

Related Articles

Back to top button