uttar pradeshफर्रुखाबाद

आवाजपुर में आजाद समाज पार्टी की बैठक

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूरज गौतम का भव्य स्वागत

फर्रुखाबाद: आवाजपुर में आजाद समाज पार्टी की बैठक, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूरज गौतम का भव्य स्वागत, कई लोगों ने ली सदस्यता

फर्रुखाबाद के गांव आवाजपुर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की बैठक जिला संयोजक पंकज गौतम और नरेंद्र गौतम के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक के दौरान पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट सूरज गौतम का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार एवं भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक जिलाध्यक्ष रहे फरियाब खान, जिला प्रभारी राशिद खान प्रधान तथा युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नूर अहमद का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

बैठक के दौरान आवाजपुर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों में विश्वास जताया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट सूरज गौतम ने कहा कि आजाद समाज पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

बैठक में ब्रजेश, मोहित, धर्मेंद्र, उमेश, पंकज, नरेंद्र, बॉबी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button