अभिषेक गर्ग ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताया दुख
दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना, परिजनों को बंधाया ढांढस

गाजियाबाद (आप अभीतक)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने बुधवार को गाजियाबाद में विभिन्न शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया।
अभिषेक गर्ग सबसे पहले मनोज शर्मा के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पिताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इसके बाद प्रदेश सचिव कैला भट्टा पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व पार्षद ज़ाकिर सैफी के भाई के असामयिक निधन पर परिजनों से भेंट की। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। इस अवसर पर अभिषेक गर्ग ने कहा कि अपनों को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को असीम दुख सहने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।




