चंद्रशेखर आजाद की उपस्थिति में
कई लोगों ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन
गाजियाबाद। दिल्ली स्थित नॉर्थ एवेन्यू सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में जनपद शामली की कैराना विधानसभा क्षेत्र से कई लोगों ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों में हाजी गयूर अली, मंजुर (पूर्व प्रमुख), इंतजार अली, जबरदीन वकील, साहिल एडवोकेट, मुनव्वर प्रधान, जाकिर अली, भाई मेथा भूरा प्रधान, नसीम, इंतजार, अहद अली, चौधरी कामिल अली आदि शामिल रहे। सभी ने एक मुख होकर कहा कि चंद्रशेखर आजाद के विचारों, संघर्ष और सामाजिक न्याय के मिशन से प्रेरित होकर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली है। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा है आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का यह निरंतर बढ़ता हुआ परिवार सामाजिक न्याय, समानता एवं भारतीय संविधान की रक्षा के लिए एक सशक्त जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। उन्होंने सभी नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत पार्टी का पटका पहनकर किया।




