घास की गड्डी उठाते समय युवती को सांप ने डसा,अस्पताल में कराया भर्ती।
अफजलगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में खेत से घास की गड्डी उठाते समय एक युवती को सांप ने डस लिया। सांप के डसने से युवती की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। उपचार के बाद युवती को घर भेज दिया गया। चिकित्सक के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। ग्राम शिवपुरी निवासी सपना अपनी माता ओमवती देवी के साथ खेत पर घास लेने गई थी। ओमवती देवी ने खेत में घास काटकर उसकी गड्डी बांध ली थी। इसके बाद सपना घास की गड्डी उठाने लगी। इसी दौरान अचानक गड्डी में छिपे सांप ने सपना को डस लिया। सांप के डसने के बाद युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घबराकर युवती को उपचार के लिए सीएचसी अफजलगढ़ लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सक मोहित कुमार ने बताया कि युवती को आवश्यक उपचार दिया गया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया है। फिलहाल युवती खतरे से बाहर है।




