bareillyuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय
सपा नेता मनोहर पटेल ने गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से किया संवाद
बरेली। 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता मनोहर सिंह पटेल ने विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी बातचीत की।
मनोहर पटेल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और गति दी जाएगी। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।




