lakimpur khiriuttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय
PHC खीरी टाउन: एक हफ्ते पहले अधीक्षक के निरीक्षण में भी डॉक्टर गायब, नहीं हुई कार्रवाई
लखीमपुर खीरी।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खीरी टाउन में डॉक्टर की गैरमौजूदगी कोई नई बात नहीं है। कस्बा वासियों के मुताबिक एक हफ्ता पहले फरधान अधीक्षक ने भी PHC का निरीक्षण किया था, तब भी डॉक्टर गायब मिले थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दैनिक आप अभी तक टीम ने शनिवार को दोबारा पड़ताल में डॉक्टर के साथ फार्मासिस्ट भी नदारद मिला। दवा काउंटर पर स्वीपर ही दवा बांटता नजर आया, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है।
बाहर आयुष्मान भारत का बड़ा बोर्ड लगा है, अंदर दीवारों से प्लास्टर उखड़ा है, दवा के खाने खाली पड़े हैं और डॉक्टर की कुर्सी पर सिर्फ गमछा टंगा है।
कस्बा वासियों ने जिलाधिकारी और सीएमओ से औचक निरीक्षण कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और नियमित डॉक्टर तैनात करने की मांग की है।




