bijnoruttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

मुनिदेव शर्मा सपा की राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत

बिजनौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से बिजनौर के कदावर नेता मुनिदेव शर्मा को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है। मुनिदेव शर्मा के राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित होने से सपाईयों में खुशी है।
सपा के प्रदेशाध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जारी पत्र में बताया गया कि मुनिदेव शर्मा निवासी सिग्नेचर हाइट, राजनगर एक्सटेंशन, जनपद गाजियाबाद को राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया है। मुनिदेव शर्मा के राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनने पर समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने मुनिदेव शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान की उम्मीद जताई।

Related Articles

Back to top button