lakimpur khiriuttar pradeshराष्ट्रीय

कलेक्ट्रेट में जनपदीय कार्यक्रम, मानदेय वृद्धि से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में उत्साह

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा सीधा प्रसारण, मेधावी छात्राओं और उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

लखीमपुर खीरी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनपदीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
मानदेय वृद्धि की घोषणा से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और SAM से सामान्य श्रेणी में आए बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया।

Related Articles

Back to top button