Educationlakimpur khiriकैम्पसराष्ट्रीय
लखीमपुर में H1N1 पर IMA की जागरूकता कार्यशाला, दीप प्रज्वलन कर हुआ शुभारंभ
DM अंजनी कुमार सिंह ने कहा- सही जानकारी और समय पर पहचान से रुकेगा संक्रमण
लखीमपुर खीरी। H1N1 एवं इन्फ्लुएंजा से बचाव को लेकर IMA की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि जागरूकता ही संक्रमण के खिलाफ सबसे मजबूत ढाल है। गांव-गांव तक सही जानकारी पहुंचाई जाए, लक्षणों की समय पर पहचान हो और लोग तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें, इस पर विशेष जोर दिया जाए।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। वरिष्ठ चिकित्सकों ने इन्फ्लुएंजा से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।




