bareillyuttar pradeshराष्ट्रीय

मेयर बदले, विधायक बदले, दावे भी बदले…

बस सुभाषनगर की पुलिया का हाल नहीं बदला

बरेली। मेयर बदले, विधायक बदले, दावे भी बदले… बस सुभाषनगर की पुलिया का हाल नहीं बदला। स्मार्ट सिटी में सड़क कम, तालाब ज्यादा नजर आ रहा है।
सुभाषनगर पुलिया की बारिश के बाद फिर जलभराव की तस्वीर सामने आने से नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में स्थानीय निवासी ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि मेयर और विधायक बदलते रहे, लेकिन सुभाषनगर की बदहाली की पहचान नहीं बदली।
तस्वीर में सुभाषनगर पुलिया के पास सड़क पर काफी पानी भरा दिखाई दे रहा है और वाहन पानी के बीच से गुजरते नजर आ रहे हैं। तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी जलनिकासी व्यवस्था अब भी चुनौती बनी हुई है। पहले भी सुभाषनगर पुलिया समेत शहर के कई हिस्सों में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आ चुकी है।

Related Articles

Back to top button