bareillyuttar pradeshकैम्पसराष्ट्रीय

16 महिला शिक्षकों को मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षा सम्मान

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णनन और प्रो.एन.एल.शर्मा की स्मृति में एक विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह रविवार को रामपुर गार्डन स्थित सभागार में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। ‘राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका” विषयक गोष्ठी में बोलते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बरेली कालेज की प्रो.नमिता यादव और कार्यक्रम अध्यक्ष शिक्षाविद प्रो.एस. के.शर्मा ने कहा कि एक स्वस्थ पढ़े-लिखे समाज और राष्ट्र के निर्माण की जिम्मेदारी हमेशा से एक आदर्श शिक्षक के कंधों पर रही है। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि शिक्षक एक स्वस्थ राष्ट्र की रीढ़ है।मानव सेवा क्लब ने 16 महिला शिक्षकों को उनके शिक्षा में अनुकरणीय योगदान के लिये सम्मानित किया। जिनमें प्रो. बीना यादव,बरेली कालेज में भूगोल विभाग की प्रो.नमिता यादव,प्रो.प्रमिला शर्मा,डा.शिफालिका,रीता सक्सेना, डॉ.अनिला रंजन,मधु वर्मा,शकुन सक्सेना, प्रो.संध्या सक्सेना, प्रीती खरे,विनीता मेहरोत्रा, डॉ.निधि मिश्रा, नीतू टंडन, आशा शुक्ला, अलका सक्सेना,दीप्ति शर्मा और अरुणा सिन्हा शामिल हैं। सम्मान स्वरूप हार,शाल और प्रशस्ति-पत्र कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो.एस.के. शर्मा,क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,इन्द्र देव त्रिवेदी ,मुकेश सक्सेना और प्रकाश चंद्र ने प्रदान किया। सभी सम्मानित होने वाले शिक्षाविदों ने सम्मान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। आभार डॉ.असित रंजन ने व्यक्त किया। खासतौर से मौजूद लोगों में सत्येन्द्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा, आर.एन. मेहरोत्रा, बीना रस्तोगी,डॉ.प्रणव गौतम, डा.अतुल वर्मा सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button