bareillyuttar pradeshकैम्पसराष्ट्रीय

शिक्षक दिवस पर जेपीएम ग्रुप के शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

बरेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर जमुना प्रसाद मेमोरियल कॉलेज के अध्यक्ष योगेश पटेल और एमडी आर्किटेक्ट वैभव पटेल ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। दोनों ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ उनके व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
योगेश पटेल ने कहा, “शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और जीवन-मूल्यों का विकास करते हैं। शिक्षक दिवस पर हम सभी शिक्षकों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं।”
वैभव पटेल ने कहा, “एक अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के पूरे जीवन की दिशा बदल सकता है। हमारा प्रयास है कि संस्थान में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ऐसा वातावरण मिले, जहां वे अपनी प्रतिभा को पहचानकर आगे बढ़ सकें।” उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निदेशक डॉ. मनोज कांडपाल ने संस्थान के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विषयों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने, उनके सपनों को दिशा देने और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य करते हैं। शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और अनुभव ही संस्थान की वर्षों की शैक्षिक उपलब्धियों की मजबूत नींव है।

Related Articles

Back to top button