महिला भक्तों ने सावन के गीतों का गायन कर समा बांधा
धामपुरI मोहल्ला खातियान स्थित, शिव मंदिर मैढ सभा मे शिवरात्रि का पावन पर्व तथा तीज मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गयआ। प्रातः काल से ही शिव मंदिर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा भगवान शिव को गंगाजल से अभिषेक किया चंदन बिल्व पत्र, फल,फूल,भांग धतूरा ,धूप दीप, आदि से, विधिवत पूजा अर्चना की गई तथा देश की सुख शांति समृद्धि तथा उन्नति के लिए कामना की गई। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिला भक्तों ने सावन के गीतों का मधुर गायन भी किया। सर्वप्रथम भोले बाबा के मनोहरी भजनों का गायन करके उमा वर्मा ने तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया की तीज का त्यौहार मां गौरी की पूजा करके पति की लंबी की आयु के लिए रखा जाता है तथा मां गौरी की विशेष पूजा की जाती है।
कमलेश वर्मा द्वारा मुझे झूला झूला दो भोलेनाथ महीना आया सावन का उमा वर्मा द्वारा देख री मैंने दो झूले, एक पर झूले डमरू वाले एक पर झूले मुरली वाले ।
नमीता वर्मा द्वारा झूले तो पड़ गए अमवा की डाल पर जी।
मंजू वर्मा द्वारा झूला पीपल में डलवाओ प्यारी राधा रानी का
तथा अन्य महिलाओं ने भी सावन के गीतों का मधुर गायन किया।
इस अवसर पर दीपमाला वर्मा सुमन वर्मा कमलेश वर्मा बिना वर्मा कंचन वर्मा राधिका वर्मा स्वाति वर्मा चाहत वर्मा नेहा वर्मा ज्योति वर्मा अनीता वर्मा कनिका वर्मा नमीता वर्मा ममता वर्मा निशा वर्मा शशि वर्मा किरण वर्मा दीपा वर्मा रेनू वर्मा कमल वर्मा मंजू वर्मा कोच्चि वर्मा पायल वर्मा तनु वर्मा मोहित्ता वर्मा पूजा वर्मा तथा रेनू भारद्वाज मीनू आर्य सुधा विश्नोई रेनू तोमर बीना अग्रवाल सोमवती प्रेमवती प्रीति मीनाक्षी मोहिनी रस्तोगी ईशु रस्तोगी तथा अन्य महिलाएं उपस्थित रही। अंत में आरती करके प्रसाद वितरित किया गया।




