मीरगंज विधानसभा के नि. अध्यक्ष नंदराम लोधी
साथियों संग अनिल पटेल नेताजी के आवास पहुंचे
बरेली। समाजवादी पार्टी के नेता अनिल पटेल के आवास पर रविवार को मीरगंज विधानसभा के नि. अध्यक्ष नंदराम लोधी अपने साथियों के साथ पहुंचे। इस दौरान सभी ने अनिल पटेल से शिष्टाचार भेंट की तथा संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक सक्रिय बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी अपने सुझाव रखे।
अनिल पटेल ने कहा, “समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना हमारी प्राथमिकता है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनहित के मुद्दों को उठाएं और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।”




