अलर्टः खतरे के निशान से 90 सेमी नीचे बह रही गंगा
गंगा में 1, 86, 056 क्यूसेक जलस्तर बह रहा
– 219.10 मीटर पर पहुंचा गंगा का लेवल
-पहाड़ों पर बारिश से बढ़ा गंगा बैराज का जलस्तर
बिजनौर, संवाददाता। दो दिनों से लगातार पहाड़ों व मैदानी इलाकों में हो रही बारिश का असर गंगा बैराज पर होने लगा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। गुरूवार को गंगा का जलस्तर 219.10 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से करीब 90 सेंटीमीटर नीचे है। फिलहाल गंगा में 1, 86,009, क्यूसेक पानी चल रहा है।
सिंचाई विभाग के मुताबिक पिछले दो दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। गुरूवार को गंगा का जलस्तर 219.10 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से करीब 90 सेंटीमीटर नीचे है। फिलहाल गंगा में 1, 86, 009 क्यूसेक पानी बह रहा है।
मध्य गंगा बैराज के अधिशासी अभियंता कृष्ण पाल ने बताया कि दो दिनों से पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से गंगा 219.10 मीटर पर बह रही है। लगातार गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
—
गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों से अपील
प्रशासन ने गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें। साथ ही, मौसम और जलस्तर से जुड़ी विभागीय सूचनाओं पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम से समान मात्रा में पानी छोड़ा गया।
—-
चैनल में बह रहा है एक लाख क्यूसेक पानी
गंगा की धार को सीधी करने के लिए बनाए गए सात किमी लंबे चैनल में गुरूवार को एक लाख क्यूसेक पानी बह रहा है। एई मोहित कुमार ने बताया कि चैनल पर पूरी नजर रखी जा रही है।




