bijnoruttar pradesh
राजेंद्र गौतम बने बिजनौर जिला अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए राजेंद्र गौतम को बिजनौर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राजेंद्र गौतम व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को जिले में नई मजबूती देंगे। वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेंद्र गौतम ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए व्यापारियों की आवाज़ को मजबूती से उठाने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।



