bijnorCrimeuttar pradesh

हड़कंप : टांडामाईदास में घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

बिजनौर, संवाददाता। थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव टांडामाईदास में गुरुवार-शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।गांव निवासी रोशिक लाल एड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात में दूसरे कमरे का ताला लगाकर परिवार के साथ सो गए थे। शुक्रवार सुबह उठने पर कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी हो चुका था। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।एसओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच की जा रही है।
——
लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत
क्षेत्र में शुक्रवार रात कोटद्वार रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास गली में नशीमा पत्नी नौशाद के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास भी किया गया। वहीं, 22 जुलाई को गांव लालवाला में भी बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोर सामान खंगाल ले गए थे। पड़ोसियों के अनुसार मकान स्वामी रोजगार के सिलसिले में गुरुग्राम में रहते हैं।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Back to top button