bareillyuttar pradesh

महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए

 25 जुलाई को लगेगी महिला जनसुनवाई

बरेली। महिलाओं की समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा शनिवार, 25 जुलाई को सुबह 11 बजे सदर तहसील सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जनसुनवाई की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय करेंगी।
जनसुनवाई में महिलाएं घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी विवाद, सुरक्षा तथा अन्य महिला संबंधित समस्याओं को सीधे आयोग के समक्ष रख सकेंगी। प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।
प्रशासन ने जिले की सभी महिलाओं एवं आमजन से अपील की है कि वे 25 जुलाई को सुबह 11 बजे सदर तहसील सभागार में समय से पहुंचकर अपनी शिकायतें एवं समस्याएं महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उनका प्रभावी एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button