मीरगंज में PDA पंचायत, ग्रामीणों से किया संवाद
बरेली। समाजवादी पार्टी के मीरगंज विधानसभा प्रभारी मनोहर सिंह पटेल ने शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम बरई में आयोजित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी की नीतियों एवं संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।
बैठक में स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को उठाया। मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव-गांव जाकर जनता से सीधे संवाद कर रही है और पीडीए के सामाजिक न्याय एवं समान भागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान जारी रहेगा।
पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति साझा करना रहा।




