bareillyuttar pradeshस्पोर्ट्स

LPS की राज्य स्तरीय इंटर ब्रांच कैरम

चैंपियनशिप में छात्र अलमान ने जीता रनर-अप खिताब

बरेली। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स (LPS) की उत्तर प्रदेश स्तरीय इंटर ब्रांच कैरम चैंपियनशिप-2026 में छात्र अलमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप (द्वितीय स्थान) प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छात्र की मां डा. उज्मा कमर ( शिक्षाविद् व समाजसेविका) ने सोशल मीडिया पर खुशी साझा करते हुए बताया कि बेटे ने मात्र छह दिनों की विशेष तैयारी के साथ वर्षों से अभ्यास कर रहे विभिन्न शाखाओं के चैंपियन खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए यह सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि बेटे के आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का पहला बड़ा प्रमाण है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि भविष्य में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता की पहली सीढ़ी बनेगी। साथ ही सभी से बेटे को अपना स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने की अपील की, ताकि वह आगे भी खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सके।
उन्होंने अपने संदेश के अंत में लिखा कि यह पहली ट्रॉफी केवल शुरुआत है, अभी मंजिलें और भी बाकी हैं।

Related Articles

Back to top button